STUDY MATERIAL PORTAL

CLASS 11 COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
CLASS 12 COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
CLASS 11 COMING SOON
CLASS 12 COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
CLASS 11 COMING SOON
CLASS 12 COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
BEST WISHES BY ASHISH SIR

Post Page Advertisement [Top]

SELLING AND ADVERTISING

औद्योगिक वस्तुएं क्या हैं ? (Industrial Products in Hindi)

औद्योगिक वस्तुएं क्या हैं ? 
(Industrial Products in Hindi)

audyogik vastu kya hai, औद्योगिक वस्तुएं क्या हैं ? (Industrial Products in Hindi) audyogik vastu kise kahte hai, audyogik vastu ka arth, paribhasha
(Industrial Products in Hindi)


औद्योगिक वस्तुओं का अर्थ (Meaning of Industrial Products in Hindi) 


औद्योगिक वस्तुओं से आशय ऐसी वस्तुओं से है जो किसी कारखाने में केवल इसलिए बनाई जाती हैं जो किसी अन्य कारखाने में उपभोक्ता माल बनाने के लिए उपयोग में लाई जाएं। ऐसी वस्तुएं जिस कारखाने में उपयोग में लाई जाती हैं उनके लिए कच्चा माल होती हैं । औद्योगिक वस्तुएं उपभोक्ता के उपभोग के लिए नहीं होती हैं । 

औद्योगिक वस्तुओं की परिभाषा (Definition of Industrial Products) 


औद्योगिक वस्तुओं से तात्पर्य उन वस्तुओं से है जो किसी उपभोक्ता के उपभोग के लिए नहीं बल्कि किसी कारखाने में उपभोक्ता माल बनाने के उपयोग में लायी जाती हैं । 

औद्योगिक वस्तुओं के प्रकार (Types of Industrial Products)

• गढ़ाई की वस्तुएं (Fabricating Products)
• उपकरण वस्तुएं (Equipment Products)
• सामग्री वस्तुएं (Supplies Products)
• कच्ची वस्तुएं (Raw Products)

• गढ़ाई की वस्तुएं (Fabricating Products) :- गढ़ाई की वस्तुओं से आशय उस प्रकार की औद्योगिक वस्तुओं से है जो या तो पूरी तरह बनी हुई नहीं हैं या फिर वो जिस अवस्था में हैं उस अवस्था में उपभोक्ता के काम नहीं आ सकती हैं । इस प्रकार की वस्तुओं को उपयोगी बनाने के लिए या तो अन्य औद्योगिक क्रिया की आवश्यकता होती है या फिर इनको जैसा का तैसा ही अन्य प्रकार की उपयोगी वस्तुओं में लगा दिया जाता है । गढ़ाई की वस्तुओं में धातु के ट्यूब, छड़ों, चद्दरों, बिजली के मोटर, बैटरियां, पहिये आदि को शामिल किया जाता है । 

• उपकरण वस्तुएं (Equipment Products) :- उपकरण वस्तुओं में उन सभी वस्तुओं को शामिल किया जाता है जो कारखानों में लगायी जाती हैं या फिर कारखानों में काम आती हैं । बिजली तथा मकैनिकल शक्ति के संचालन के उपकरण अधिकतर विशेष आवश्यकताओं की पूर्ति की दृष्टि से खासतौर पर बनाये जाते हैं ।

• सामग्री वस्तुएं (Supplies Products) :- सामग्री वस्तुओं से तात्पर्य उन वस्तुओं से है जिनकी आवश्यकता कारखानों को चलानें के लिए होती हैं लेकिन इस प्रकार की वस्तुएं कारखानें में बनी हुई वस्तु का भाग नहीं होती हैं । इन वस्तुओं में औद्योगिक ईंधन तथा मशीनों एवं कलपुर्जों को चिपकाने वाले पदार्थ (Lubricants) आदि आते हैं । 

• कच्ची वस्तुएं (Raw Products) :- कच्ची वस्तुएं वे वस्तुएं हैं जो खेतों, वनों एवं खानों से प्राप्त की जाती हैं । इस तरह की वस्तुओं में गेहूं, मटर , चना, दाल, लकड़ी, कोयला , तेल , लोहा, सोना, चांदी आदि को शामिल किया जाता है । इन सभी वस्तुओं का प्रयोग निर्मित वस्तुओं को बनाने में किया जाता है । 

© ASHISH COMMERCE CLASSES
THANK YOU.


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.
Thank you !

Bottom Ad [Post Page]