STUDY MATERIAL PORTAL

CLASS 11 COMING SOON
CLASS 12 COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
CLASS 11 COMING SOON
CLASS 12 COMING SOON
M.COM COMING SOON
CLASS 11 COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
BEST WISHES BY ASHISH SIR

Post Page Advertisement [Top]

MANAGEMENT ACCOUNTING

बजटरी नियंत्रण किसे कहते हैं ? (Budgetary Control in Hindi)

बजटरी नियंत्रण किसे कहते हैं ?
 (Budgetary Control in Hindi) 

budgetary niyantran kise kahte hai, बजटरी नियंत्रण किसे कहते हैं ?  (Budgetary Control in Hindi) budgetary niyantran kya hai, management accounting
 (Budgetary Control in Hindi) 

बजटरी नियंत्रण का अर्थ (Meaning of Budgetary Control)

किसी भी संस्था के द्वारा उसके सभी आय - व्यय, उत्पादन आदि को ध्यान में रखते हुए पूर्व की परिस्थितियों को देखते हुए तथा भविष्य का पूर्वानुमान लगाकर एक विवरण तैयार करना बजट या बजट बनाना कहलाता है । इसके अतिरिक्त बनाए गए बजट के अनुरूप उस बजट पर नियंत्रण की प्रक्रिया को बजटरी नियंत्रण कहा जाता है । बजटरी नियंत्रण प्रक्रिया के अंतर्गत व्यावसायिक उपक्रमों की क्रियाविधियों, बिक्री तथा उत्पादन की मात्रा व मूल्य की एक निश्चित समय पूर्व ही पूर्वानुमान लगा लिया जाता है और जब वास्तविक परिणाम प्राप्त हो जाते हैं तब उनकी तुलना पूर्व घोषित पूर्वानुमान तथा बजट से की जाती है तथा आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाए जाते हैं ।


बजटरी नियंत्रण की परिभाषा (Definition of Budgetary Control) 


1. ब्राउन तथा हॉवर्ड के अनुसार :- बजटरी नियंत्रण लागतों को नियंत्रित करने की एक विधि है जिसमें बजटों को तैयार करना, विभागों को समन्वित करना एवं दायित्वों को निश्चित करना, वास्तविक कार्य का निष्पादन के पूर्व निर्धारणों से तुलना करना तथा अधिकतम लाभदायकता प्राप्त करने के लिए परिणामों पर कार्य करना सम्मिलित है ।

2. जे. बैटी के अनुसार :- बजटरी नियंत्रण एक ऐसी पद्धति है जो बजटों को वस्तुओं अथवा सेवाओं के उत्पादन या विक्रय के सभी पहलुओं के नियोजन तथा नियंत्रण के साधन के रूप में प्रयोग करती है ।

3. वाल्टर डबल्यू. बिग के अनुसार :- बजटरी नियंत्रण शब्द प्रबंध एवं लेखा नियंत्रण की उस विधि के लिए प्रयोग किया जाता है जिसके द्वारा जहां संभव हो सके, सभी क्रियाओं एवं उत्पादन की भविष्यवाणी की जाती है और जब वास्तविक परिणाम मालूम होते हैं, तब उनकी बजट अनुमान से तुलना की जाती है । 

4. दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एण्ड वर्क्स एकाउंटेंट्स, लंदन के अनुसार :- किसी नीति के संदर्भ में कर्मचारियों की जिम्मेदारियों और बजट लक्ष्यों के साथ वास्तविक परिणामों की निरंतर तुलना के संबंध में नीति के उद्देश्य प्राप्त करने या उसमें संशोधन करने के लिए विभागीय बजट तैयार करना ही बजट नियंत्रण है ।

5. जॉर्ज आर. टैरी के शब्दों में:- बजटरी नियंत्रण की परिभाषा इस प्रकार से दी जा सकती है कि यह एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा वास्तविक कार्यकलापों का पता लगाया जाता है, फिर बजट अनुमानों से उनकी तुलना की जाती है जिससे उपलब्धियों की पुष्टि की जा सके अथवा बजट अनुमानों में समायोजन करके या अंतरों के कारणों का सुधार करके अंतरों को दूर किया जा सके ।


बजटरी नियंत्रण की विशेषताएं (Characteristics of Budgetary Control)


बजटरी नियंत्रण की विशेषताओं में निम्न को शामिल किया जा सकता है :- 

1. नियोजन (Planning)
2. नियंत्रण (Control)
3. समन्यव (Co - ordinating)
4. अभिलेखन (Recording)
5. सूचना (Reporting)
6. समीक्षा (Review)
7. अनुवर्तन (Follow - up)

© ASHISH COMMERCE CLASSES
THANK YOU.


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.
Thank you !

Bottom Ad [Post Page]