जी. एस. टी. के अन्तर्गत प्रमुख करमुक्त सेवाएँ
(Main Exempted Services under G.S.T.)
1. सरकारी एवं प्रशासकीय सेवाएँ :- केन्द्र सरकार, राज्य सरकारों एवं स्थानीय निकायों द्वारा प्रदत्त निम्न को छोड़कर सेवाएँ कर योग्य नहीं हैं :- डाक विभाग द्वारा स्पीड पोस्ट, एक्स्प्रेस पार्सल एवं जीवन बीमा सेवाएँ, बंदरगाह या हवाई अड्डे की सीमाओं के अंदर या बाहर वायुयान अथवा जलयान संबंधी सेवाएँ, माल एवं यात्री परिवहन सेवाएँ।
2. सरकारों के द्वारा व्यावसायिक निकायों को प्रदत्त सेवाएँ।
3. रिज़र्व बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएँ :- नोट निर्गमन, सरकारी बैंकर रूपी परामर्शी सेवाएँ।
4. टोल टैक्स
5. विद्युत प्रदाय :- विद्युत प्राधिकरण या विद्युत मंडल द्वारा विद्युत प्रदाय एवं वितरण।
6. रिहायशी मकान किराये पर देने की सुविधा।
7. पशु, पक्षियों के स्वास्थ्य संबंधी वेटेनरी क्लिनिक।
8. आयकर अधिनियम की धारा 12AA के अधीन पंजीकृत निकाय द्वारा कल्याणकारी गतिविधियाँ।
9. सुलभ सेवाएँ :- सार्वजनिक शौचालय, स्नान घर, मूत्रालय सेवाएँ।
10. EPF Act. के अंतर्गत EPFO द्वारा प्रदत्त सेवाएँ।
11. फल एवं सब्जियों के फुटकर पैकिंग, लबेलिंग, पकाने प्रशीतन आदि सेवाएँ, जिनसे मूल विशेषताएँ परिवर्तित न हों।
12. संग्रहालय, राष्ट्रीय उद्यान, वन्य जीव अभ्यारण्य संरक्षित पुरातत्व स्मारकों बाघ संरक्षित या चिड़ियाघर में प्रवेश करने संबंधी सेवाएँ।
13. कृषि से संबंधित सेवाएँ :- बागवानी, कृषि आदि।
14. किसी धार्मिक समारोह का आयोजन एवं संचालन।
15. पत्रकार या न्यूज एजेंसी द्वारा समाचारों को एकत्र करने या उपलब्ध कराने संबंधी सेवाएँ।
16. शिक्षण सुविधायें
17. बैंकिंग सेवाएँ
18. बस परिवहन
19. शवों के दाह संस्कार या दफनाने की सुविधायें और शव वाहन संबंधी सेवा।
20. स्वास्थ्य सेवाएँ।
21. कानूनी सेवा
22. स्कूलों में दोपहर भोजन।
23. शास्त्रीय एवं लोक कलाकारों द्वारा संगीत, नृत्य, नाटक आदि।
24. कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सेवाएँ।
25. सामान्य जनता के लिए धार्मिक स्थलों को प्रवचन, ध्यान, धार्मिक उत्थान आदि के लिए किराये पर देना।
26. सार्वजनिक पुस्तकालय
27. सरकार या अधिकृत प्राधिकारी द्वारा पासपोर्ट, वीजा, ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की सेवाएँ।
28. सरकार द्वारा अचल संपतियों के पंजीयन की सेवाएँ।
29. सड़क मार्ग से माल परिवहन।
30. उत्तर पूर्व क्षेत्र में हवाई यात्री परिवहन।
© ASHISH COMMERCE CLASSES
THANK YOU.
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.
Thank you !