STUDY MATERIAL PORTAL

CLASS 11 COMING SOON
CLASS 12 COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
CLASS 11 COMING SOON
CLASS 12 COMING SOON
M.COM COMING SOON
CLASS 11 COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
BEST WISHES BY ASHISH SIR

Post Page Advertisement [Top]

INCOME TAX HINDI

वित्त अधिनियम किसे कहते हैं ? (Finance Act in Hindi)

वित्त अधिनियम किसे कहते हैं ?
(Finance Act in Hindi)

Finance Act in Hindi

वित्त अधिनियम (Finance Act)


भारत में आयकर कैसे लगाया जाता है ? किस पर लगाया जाता है ? कब लगाया जाता है ? ये सारे के सारे प्रावधान आयकर अधिनियम 1961 में वर्णित हैं । आयकर के इन सभी प्रावधानों के साथ - साथ अन्य सभी प्रावधानों को देश में सुचारू रूप से बिना किसी बाधा के लगाने के लिए वित्त अधिनियम की आवश्यकता होती है ।

हर साल 1 फरवरी को केंद्र सरकार के वित्त मंत्री के द्वारा भारतीय संसद में एक विधेयक (Bill) प्रस्तुत किया जाता है जिसे वित्त विधेयक (Finance Bill) कहा जाता है । यह विधेयक संसद के दोनों सदनों में प्रस्तुत होने के साथ - साथ दोनों सदनों में पारित हो जाने पर तथा माननीय राष्ट्रपति जी के द्वारा स्वीकृति मिल जाने पर ' वित्त अधिनियम ' कहलाता है । इस अधिनियम की खास बात यह है कि इसको प्रत्येक वर्ष पारित कराया जाता है । इस अधिनियम में प्रत्येक वर्ष संबंधित कर - निर्धारण वर्ष के लिए आयकर की दरों का समुचित उल्लेख होता है । इसी अधिनियम के आधार पर आयकर अधिनियम में आवश्यक संशोधन किए जाते हैं । यदि किसी वर्ष वित्त अधिनियम में कोई संशोधन नहीं किया जाता है तो पूर्व वर्ष के वित्त अधिनियम के संशोधन हो लागू हो जाते हैं ।

© ASHISH COMMERCE CLASSES
THANK YOU.


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.
Thank you !

Bottom Ad [Post Page]