STUDY MATERIAL PORTAL

CLASS 11 COMING SOON
CLASS 12 COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
CLASS 11 COMING SOON
CLASS 12 COMING SOON
M.COM COMING SOON
CLASS 11 COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
BEST WISHES BY ASHISH SIR

Post Page Advertisement [Top]

INCOME TAX HINDI

आयकर किसे कहते हैं ? (Income Tax in Hindi)

आयकर किसे कहते हैं ? 
Income Tax in Hindi

Income Tax in Hindi

आयकर का अर्थ :- आयकर से आशय आय पर लगने वाले कर से है । यह कर सरकार के द्वारा प्रत्यक्ष कर के रूप से किसी भी व्यक्ति या संस्था के द्वारा साल भर कमाए गए धन पर लगाया जाता है । चुकीं यह एक प्रत्यक्ष कर है इसलिए जिस पर यह कर लगाया जाता है उसी को इसकी भरपाई करनी पड़ती है । आयकर केंद्र सरकार के द्वारा लगाया जाता है तथा यह केंद्र सरकार के आय के प्रमुख स्रोतों में से एक है । आयकर की गणना किसी व्यक्ति या संस्था के द्वारा विगत वर्ष में अर्जित कुल आय पर वर्तमान या चालू कर निर्धारण वर्ष में निर्धारित आय की दरों के अनुसार की जाती है और उसी निर्धारण के अनुरूप आयकर भरना पड़ता है । 

आयकर में ध्यान देने वाली बात ये है कि यह उसी व्यक्ति को देना होता है जिसकी आय आयकर मुक्त आय की अधिकतम सीमा से अधिक है । जैसे :- यदि 5 लाख तक कोई कर नहीं लगता है अर्थात जिसकी सालाना आय 5 लाख तक है उसे कर नहीं देना है और जिसकी आय 5 लाख से अधिक है वह करदाता बन जाता है अर्थात उसे कर देना होता है आयकर दाखिल करके ।


आयकर की विशेषता (Characteristics of Income Tax) 


1. आयकर एक प्रत्यक्ष कर है ।
2. आयकर केंद्र सरकार के द्वारा लगाया जाता है । 
3. आयकर आय पर लगने वाला कर है ।
4. आयकर प्रत्येक करदाता को देना होता है । 
5. आयकर की गणना कर निर्धारण वर्ष में निर्धारित दरों पर की जाती है ।
6. आयकर की गणना पिछले वर्ष की आय पर की जाती है । 
7. आयकर बढ़ती हुई दर से विभिन्न व्यक्तियों एवं संस्थाओं पर लगाई जाती है ।
8. आयकर दाखिल करना ऐच्छिक है । 
9. कर मुक्त सीमा के अनुसार आयकर देना होता है ।
10. आयकर की दृष्टि से आय को विभिन्न खंडों (Slab) में बांटा जाता है । 


© ASHISH COMMERCE CLASSES
THANK YOU.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.
Thank you !

Bottom Ad [Post Page]