STUDY MATERIAL PORTAL

CLASS 11 COMING SOON
CLASS 12 COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
CLASS 11 COMING SOON
CLASS 12 COMING SOON
M.COM COMING SOON
CLASS 11 COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
BEST WISHES BY ASHISH SIR

Post Page Advertisement [Top]

INCOME TAX HINDI

सकल कुल आय एवं कुल आय में अंतर (Difference between Gross Total Income & Total Income)

सकल कुल आय एवं कुल आय में अंतर
 (Difference between Gross Total Income & Total Income)

सकल कुल आय एवं कुल आय में अंतर  (Difference between Gross Total Income & Total Income), sakal kul aay or kul aay me antar, sakal aay , kul aay tax
सकल कुल आय एवं कुल आय में अंतर
 

1. अर्थ (Meaning) :- सकल कुल आय, आय के विभिन्न शीर्षकों का योग होता है। 

1. वेतन से आय 
2. मकान संपत्ति से आय 
3. व्यापार अथवा पेशे से आय 
4. पूँजी लाभ से आय 
5. अन्य साधनों/स्रोतों/शीर्षों से आय 

जबकि सकल कुल आय में से धारा 80C से 80U के अंतर्गत वर्णित कटौतियों को घटाने के बाद प्राप्त होता है। 

2. आयकर की गणना :- सकल आय पर आयकर की गणना नहीं की जाती। जबकि कुल आय पर ही आयकर की दरों के अनुसार कर की गणना की जाती है। 

3. धारा 80 की कटौतियाँ :- सकल कुल आय की गणना धारा 80 की कटौतियाँ घटाने से पूर्व की जाती है। जबकि कुल आय की गणना धारा 80 की कटौतियाँ घटाने के बाद की जाती हैं। 

4. दोनों आयों का बराबर होना :- सकल कुल आय कुल आय से अधिक अथवा बराबर भी हो सकती है। जबकि कुल आय, सकल आय के बराबर या उससे कम हो सकती है । 

5. आय को पूर्ण करना :- सकल कुल आय को ₹ 10 के निकटतम गुणक तक पूर्ण (round - off) नहीं किया जाता । बल्कि कुल आय को ₹ 10 के निकटतम गुणक तक पूर्ण (round - off) किया जाता है । 


© ASHISH COMMERCE CLASSES
THANK YOU.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.
Thank you !

Bottom Ad [Post Page]