STUDY MATERIAL PORTAL

CLASS 11 COMING SOON
CLASS 12 COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
CLASS 11 COMING SOON
CLASS 12 COMING SOON
M.COM COMING SOON
CLASS 11 COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
BEST WISHES BY ASHISH SIR

Post Page Advertisement [Top]

BANKING HINDI

समाशोधन गृह किसे कहते हैं ? परिभाषा, समाशोधन-गृह के लाभ, भारत में समाशोधन-गृह

समाशोधन गृह किसे कहते हैं ?
What Clearing House in Hindi ?

समाशोधन गृह किसे कहते हैं  परिभाषा, समाशोधन-गृह के लाभ, भारत में समाशोधन-गृह,What Clearing House in Hindi , sasmashodhan grih se aap kya samajhte
Samashodhan Grih Kise kahte hai


समाशोधन गृह का परिचय :- Introduction of Clearing House in Hindi


समाशोधन-गृह की आवश्यकता का अनुभव विभिन्न बैंकों की बढ़ती शाखाओं तथा उन बैंकों में अधिक मात्रा में साख-पत्रों के प्रयोग से हुआ । वस्तुतः बैंको में तीन विधियों से लेन-देन किया जाता है ।
1. बैंक-काउंटर से निकासी तथा जमा-पत्र के द्वारा 
2. चेक के द्वारा (साख-पत्र )
3. मोबाइल तथा इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा ।

जब बैंक काउंटर के द्वारा वित्तीय लेन-देन होता है, तो नकद धनराशि का आदान-प्रदान प्रत्यक्ष रूप से हो जाता है , परन्तु चेक तथा मोबाइल बैंकिंग के दवारा वित्तीय लेन-देन के समय कई बार एक बैंक से दूसरे बैंक में धनराशि भेजी जाती है या फिर निकाली जाती है । जहाँ दो अलग-अलग बैंको की अलग-अलग शाखाओं में सम्बन्ध स्थापित करनें तथा वित्तीय क्रियाकलाप को पूरा करने हेतु समाशोधन गृह की आवश्यकता होती है । समाशोधन -गृह इन दोनों बैंकों के बीच मध्यस्थता का कार्य करते हैं, जिससे वित्तीय लेन -देन एक बैंक से दूसरे बैंक में त्वरित एवं बहुत ही सहज तरीके से हो जाता है । वर्तमान समय में ATM मशीन से पैसा निकालते समय भी ठीक ऐसा ही होता है ।

उदहारण :- मान लीजिये मेरे पास HDFC बैंक का डेबिट कार्ड है और मुझे अपने खाते से 1000 रूपए निकालने हैं | मुझे HDFC बैंक का ATM मशीन नहीं मिला तो मैं PNB के ATM मशीन पर गया और वहां से पैसे निकाल लिए | अब HDFC और PNB के बीच धन का लेन-देन जो हुआ उसे समाशोधन गृह कार्य कहते हैं , तथा इन दोनों के मध्य मध्यस्थता स्थापित करने वाले बैंक या संस्था को समाशोधन -गृह कहते हैं ।
 

समाशोधन गृह की परिभाषा :- Definition of Clearing House in Hindi


"समाशोधन-गृह" वे बैंक या वे वित्तीय संस्थाएँ हैं, जो दो या दो से अधिक बैंको किये जा रहे वित्तीय लेन-देनों को सफल बनाने में मध्यस्थता का कार्य करती हैं । भारत में रिज़र्व-बैंक तथा स्टेट बैंक दोनों समाशोधन गृह का कार्य करते हैं ।

समाशोधन-गृह के लाभ :- Benefits of Clearing House in Hindi


समाशोधन - गृहों के निम्न लाभ हैं ।

1. साख-पत्रों के उपयोग में वृद्धि ।
2. बैंकों के व्यय में कमी ।
3. कैश-लेस प्रणाली को बढ़ावा ।
4. नकदी की कम आवश्यकता ।
5. ग्राहकों को बैंकिंग भुगतान में सुविधा ।
6. समय की बचत ।
7. साख-पत्रों के उपयोग से मुद्रा निर्गमन का कम करना |


भारत में समाशोधन-गृह :- Clearing House in India in Hindi


स्वतंत्रता से पहले भारत में समाशोधन गृह का कार्य बैंक ऑफ़ बंगाल , बैंक ऑफ़ बॉम्बे तथा बैंक ऑफ़ मद्रास के द्वारा किया जाता था । इसके बाद इन सभी बैंकों के विलय के बाद इम्पीरियल बैंक के द्वारा समाशोधन गृह का कार्य प्रारम्भ किया गया । रिज़र्व बैंक की स्थापना के बाद इम्पीरियल बैंक के साथ-साथ रिज़र्व बैंक को भी समाशोधन गृह का अधिकार प्राप्त हुआ । 1955 में S.B.I. के रूप में इम्पीरियल बैंक के परिवर्तित होने के बाद यह कार्य रिजर्व बैंक एवं स्टेट बैंक दोनों बैंक सम्मिलित रूप से करनें लगे । 

निष्कर्ष :- 
समाशोधन गृह अलग-अलग बैंकों के मध्य लेन-देन के कराने तथा मध्यस्थता स्थापित करने का कार्य करते हैं । जिससे ग्राहकों तथा बैंको को नकदी रखने की चिन्ता नहीं रहती और धीरे-धीरे पूरी अर्थव्यवस्था कैश-लेस अर्थव्यस्थता की ओर अग्रसर हो जाती है ।

© ASHISH COMMERCE CLASSES
THANK YOU.  


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.
Thank you !

Bottom Ad [Post Page]