व्यय या व्यय लागत क्या है ? इसके प्रकार बताइए ? What is Expense Costing ? Define it's type in Hindi ?

व्यय या व्यय लागत क्या है ? इसके प्रकार बताइए ?
What is Expense Costing ? Define it's type ?

Vyay lagat kise kahte kahte hai ?

व्यय या व्यय लागत का अर्थ एवं परिभाषा :- Meaning & Definitions of Expense or Expense Costing

किसी भी कच्चे माल श्रम तथा प्राथमिक खर्चों के माध्यम से अंतिम उत्पाद में बदला जाता है | उत्पादन के समय वस्तु एवम सेवा के उत्पादन में लगने वाले खर्चों को व्यय कहा जाता है |
जैसे :- माल की ढुलाई, माल के क्रय पर खर्च, मजदूरी आदि |

व्यय या व्यय लागत के प्रकार :- Types of Expense or Expense Costing


1. प्रत्यक्ष व्यय (Direct Expense)
2. अप्रत्यक्ष (Indirect Expense)

1. प्रत्यक्ष व्यय (Direct Expense) :- प्रत्यक्ष व्यय वे व्यय हैं, जो अंतिम उत्पाद में प्रत्यक्ष रूप से सहायक होते हैं | इनका उपकार्य से प्रत्यक्ष संबंध होता है | प्रत्यक्ष व्यय मूल लागत (Prime Cost) के अंग होते हैं |

उदाहरण :- सामग्री क्रय भाड़ा, यात्रा व्यय, प्रयोगात्मक व्यय, मशीनों एवम संयंत्रों का किराया, मशीनों के संचालन पर व्यय, अधिकार शुल्क आदि |

2. अप्रत्यक्ष (Indirect Expense) :- अप्रत्यक्ष व्यय वे व्यय हैं, जो किसी वस्तु के उत्पादन में अप्रत्यक्ष रूप से सहायक होते हैं | इन व्ययों की विशेषता ये होती है, कि ये व्यय किसी निश्चित विशेष कार्य या उत्पादन में न लगकर समस्त उत्पादन कार्यों में सम्मिलित रूप से लगते हैं | इनकी गणना एक निश्चित आधार पर की जाती है |

उदाहरण :- फैक्ट्री का किराया, बिजली खर्च, कार्यालय एवम प्रशासन व्यय, विक्रय एवं वितरण व्यय, बीमा, औजारों पर व्यय, कार्यहीन काल का वेतन, अवकाश का वेतन, स्टेशनरी पर व्यय, कानूनी व्यय, विज्ञापन खर्च आदि |


℗© ASHISH COMMERCE CLASSES 
THANK YOU.

Post a Comment

0 Comments

Close Menu