श्रम लागत को प्रभावित करने वाले तत्व
Factor Affecting Labour Costing in Hindi
Shram lagat ko prabhavit Karne wale tatwa
श्रम लागत को प्रभावित करने वाले तत्व - Factor Affecting Labour Costing in Hindi
1. अधिसमय (Overtime)
2. कार्यहीन काल (Idle Time)
3. श्रम निकासी / श्रम कारोबार (Labour Turnover)
4. आकस्मिक श्रमिक (Casual Worker)
5. बाह्य श्रमिक (Out Worker)
6. पारिश्रमिक सहित अवकाश (Paid Worker)
1. अधिसमय (Overtime) - कोई भी श्रमिक कारखाने के द्वारा निर्धारित कार्य घंटों से जितने अधिक समय कार्य करता है उसे अधिसमय का जाता है |
जैसे :- यदि श्रमिक के लिए निर्धारित कार्य समय दिन भर में 6 घंटा ही है, लेकिन वह उसके अतिरिक्त 3 या 4 घंटे अधिक कार्य करता है, तो जो अधिक समय श्रमिक के द्वारा कार्य किया जा रहा है उसे अधिसमय कहा जाता है |
2. कार्यहीन काल या कार्यहीन समय (Idle Time) :- जिस समय श्रमिक कोई कार्य नहीं करते, लेकिन उस कार्य के लिए भी उनको पारिश्रमिक दिया जाता है, तो उस समय के कार्यहीन समय (Idle Time) कहा जाता है | इससे लागत में वृद्धि होती है |
जैसे :- भोजन अवकाश, मशीन बदलने के समय, स्थान परिवर्तन आदि |
कार्यहीन समय के प्रकार :- दो प्रकार
(A). सामान्य कार्यहीन काल (Normal Idle Time)
(B). असामान्य कार्यहीन काल (Abnormal Idle Time)
A). सामान्य कार्यहीन काल (Normal Idle Time) :- सामान्य कार्यहीन काल वह समय है, जिसे किसी भी दशा रोका नहीं जा सकता | जैसे :- भोजन अवकाश, स्थान परिवर्तन आदि |
B). असामान्य कार्यहीन काल (Abnormal Idle Time)
असामान्य कार्यहीन काल वह समय है, जिसे कुशल प्रबंधन, नियंत्रण और समन्वय से रोका जा सकता है |
जैसे :- सामग्री की अनियमित पूर्ति, बिजली की अनियमित पूर्ति, मशीन की टूट फूट आदि |
3. श्रमिक निकासी या श्रमिक कारोबार (Labour Turnover) :- किसी कारणवश संस्था को छोड़कर जाने वाले तथा संस्था में निश्चित वेतन या भुगतान के एवज में कार्य कर रहे श्रमिकों या कर्मचारियों के बीच के अनुपात को श्रमिक निकासी या श्रम कारोबार (Labour Turnover) कहा जाता है |
संस्था में श्रम निकासी (Labour Turnover) जितना अधिक होगा, उतना ही कर्मचारियों के संस्था में टिकने का समय कम होगा |
जैसे :- कर्मचारियों की छुट्टी, त्यागपत्र देना, निकाल देना आदि |
4. आकस्मिक श्रमिक (Casual Worker) :- बाजार की मांग के अनुरूप संस्था में कार्य की अधिकता के कारण कुछ समय के लिए जो श्रमिक नियुक्त किए जाते हैं, उन्हें आकस्मिक श्रमिक (Casual Worker) कहा जाता है | इन श्रमिकों को सामान्य श्रमिकों से अधिक पारिश्रमिक दिया जाता है |
5. बाह्य श्रमिक (Out Worker) :- जो श्रमिक दफ्तर या कारखाने में प्रतिदिन कार्य करने के बजाय घर से संस्था के द्वारा निर्धारित कार्यों को करते हैं, उन्हें बाह्य श्रमिक कहते हैं |
6. पारिश्रमिक सहित अवकाश (Paid Worker) :- जब कभी श्रमिक को उनके अवकाश के बदले में भी पारिश्रमिक दिया जाता है, तो उसे पारिश्रमिक सहित अवकाश कहा जाता है |
जैसे :- स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस तथा अन्य त्योहारों पर अवकाश आदि |
℗© ASHISH COMMERCE CLASSES
THANK YOU.
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.
Thank you !