श्रम लागत क्या है ? परिचय, परिभाषा एवं प्रकार - Shram lagat kya hai in hindi

श्रम लागत क्या है ? परिचय, परिभाषा एवं प्रकार 
What is Labour Cost in Hindi ? Introduction, Definition & Kinds 



1. श्रम क्या है ? WHAT IS LABOUR ?

श्रम वह मानवीय संसाधन है, जो व्यवसाय, संस्था एवम फैक्ट्री के उत्पादन कार्यों से सक्रिय रुप से जुड़ा होता है |

उदहारण :- मजदूर या कर्मचारी के द्वारा व्यवसाय के उत्पादन में किया जाने वाला कार्य |

बिना श्रम के किसी भी व्यवसाय को चलाना असंभव है | उत्पादन प्रक्रिया, जिसमें कच्चे माल को अंतिम उत्पाद में रूपांतर किया जाता है उसमें श्रम अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है |

श्रम लागत क्या है ? WHAT IS LABOUR COST ?

लागत श्रम लागत से तात्पर्य उन सभी खर्चों से है, जो किसी भी श्रमिक या कर्मचारी को उसकी पारिश्रमिक के बदले में दिए जाते हैं।

 वेतन, मजदूरी, बोनस, ओवरटाइम (अधिसमय), कर्मचारी भविष्य निधि एवम पेंशन के साथ-साथ अन्य सभी खर्चे भी श्रम लागत में शामिल हैं, जो गैर - मौद्रिक हैं, अर्थात जिन्हें मुद्रा के रूप में आंका नहीं जा सकता ।

श्रम लागत का वर्गीकरण :- CLASSIFICATION OF LABOUR COST 

1. प्रत्यक्ष श्रम या उत्पादक श्रम :- DIRECT OR PRODUCTIVE LABOUR
2. अप्रत्यक्ष श्रम या अनुत्पादक श्रम :- INDIRECT OR UNPRODUCTIVE LABOUR


1. प्रत्यक्ष श्रम या उत्पादक श्रम :- DIRECT OR PRODUCTIVE LABOUR

प्रत्यक्ष श्रम या उत्पादक श्रम वह श्रम है, जो किसी भी सामग्री के रूप एवं आकार को परिवर्तित करने अर्थात कच्चे माल को अंतिम उत्पाद में परिवर्तित करने में सक्रिय रूप से सहायक है |

प्रत्यक्ष श्रम विशेष रुप से उत्पादन कार्यों में संलग्न होता है | प्रत्यक्ष श्रम के परिप्रेक्ष्य में श्रमिक या कर्मचारी को दिया जाने वाला पारिश्रमिक प्रत्यक्ष पारिश्रमिक कहा जाता है | प्रत्यक्ष श्रम उत्पादन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा होने के कारण उत्पादन के बढ़ने या फिर घटने पर भी परिवर्तित होता रहता है |

जैसे :- यदि 500 टन उत्पादन है तो Rs. 500000 प्रत्यक्ष श्रम लागत लगता है, अगर उत्पादन 1000 टन कर दिया जाए, तो प्रत्यक्ष श्रम  बढ़ेगा और यदि उत्पादन 200 टन कर दिया जाए तो प्रत्यक्ष श्रम  उसके परिप्रेक्ष्य में घट जाएगा |

उदाहरण :- कपड़ा कारखाने में मशीन चलाने वाला फर्नीचर कारखाने में बढ़ई आदि |


2. अप्रत्यक्ष श्रम या अनुत्पादक श्रम :- INDIRECT OR UNPRODUCTIVE LABOUR

अप्रत्यक्ष श्रम वह श्रम है, जो उत्पाद कार्यों में अप्रत्यक्ष रूप से लगा होता है या प्रत्यक्ष रूप से कार्य कर रहे श्रमिक के सहायक के रूप में अप्रत्यक्ष रूप से लगा होता है |

साधारण शब्दों में :- अप्रत्यक्ष श्रम वह श्रम है, जो व्यवसाय या फैक्ट्री के सामान्य तथा तकनीकी कार्यों में अप्रत्यक्ष रूप से लगा होता है |

जैसे :- इंजीनियर, फोरमैन, सहायक आदि |

℗© ASHISH COMMERCE CLASSES

THANK YOU.

Post a Comment

0 Comments

Close Menu