कर किसे कहते हैं ? What is Tax in Hindi

कर किसे कहते हैं ? 
What is Tax in Hindi

कर किसे कहते हैं ?  What is Tax in Hindi, what is income tax in hindi, kar kise kahte hai, kar se aap kya samajhte hai, tax kise kahte hai, tax hindi
कर किसे कहते हैं ?  What is Tax in Hindi



Note :- यह लेख पूर्ण रूप से Finance Act 2021 के अनुसार संशोधित है। सभी पाठक  एवं विद्यार्थी बेझिझक इस प्रयोग अपने पठन पाठन में कर सकते हैं। 

कर का परिचय एवं अर्थ  :- Introduction & Meaning of Tax in Hindi


किसी भी राष्ट्र में सरकार का प्रथम उत्तर दायित्व होता है, कि वह राष्ट्र के सामाजिक कल्याण पर विचार करें तथा राष्ट्र की बढ़ती हुई जरूरतों को पूरा करें पूरा करे |


       यदि भारत की बात की जाए तो विकासशील देश है, सीमित संसाधनों के होने तथा राष्ट्र में प्राथमिक जरूरतों को पूरा करने हेतु सरकार के द्वारा कर लगाना सरकार की प्राथमिक आय के स्रोतों में शामिल है | जिससे प्राप्त राजस्व से सरकार सामाजिक आर्थिक असमानताओं को दूर करने का प्रयास करती है और अंततः देश का विकास होता है |

कर की परिभाषा :- Definition of Tax in Hindi


देश की आर्थिक सामाजिक कल्याण हेतु सरकार के द्वारा देश की जनता व्यवसाय तथा संपत्ति आदि पर डाला जाने वाला धन संबंधी दबाव "कर" कहलाता है | कर का निर्धारण सरकार के द्वारा आयकर कानून के संदर्भ में किया जाता है | कर भरना हर उस व्यक्ति के लिए अनिवार्य है जो कानून के दायरे में आता है | अतः कर ऐच्छिक है |

अन्य शब्दों में -


समाज में आर्थिक आवश्यकताओं को देखते हुए जीवन यापन का लागत "कर" कहलाता है | जो सरकार के द्वारा लगाया जाता है |

सामाजिक कल्याण हेतु सरकार के द्वारा आयकर कानून के अंतर्गत धन की जबरन वसूली कर है |

कर के प्रकार  :- Types of Tax in Hindi

1. प्रत्यक्ष कर (Direct Tax)
2. अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax)

1. प्रत्यक्ष कर (Direct Tax) - जब कर किसी, व्यक्ति, संस्था, फर्म, कम्पनी आदि पर प्रत्यक्ष रूप से उसकी आय पर लगता है, तो उसे कर कहा जाता है |
प्रत्यक्ष कर की खास बात ये है, कि इसे किसी भी दशा में एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति पर नहीं डाला जा सकता |

जैसे - आयकर

2. अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax):- अप्रत्यक्ष कर वह कर है जो वस्तुओं एवम सेवाओं के मूल्य पर अप्रत्यक्ष रूप से लगता है | अप्रत्यक्ष कर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति पर डाला जा सकता है |

जैसे - वस्तु एवम सेवा कर, सीमा कर आदि | 

 

THANK YOU. 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu