STUDY MATERIAL PORTAL

CLASS 11 COMING SOON
CLASS 12 COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
CLASS 11 COMING SOON
CLASS 12 COMING SOON
M.COM COMING SOON
CLASS 11 COMING SOON
B.COM COMING SOON
M.COM COMING SOON
BEST WISHES BY ASHISH SIR

Post Page Advertisement [Top]

BANKING HINDI

चेक किसे कहते हैं ? ( परिभाषा, चेक के प्रकार, विशेषताएँ, पक्षकार)

चेक का परिचय :- 
What is Cheque in Hindi ?




चेक का परिचय :- Introduction of Cheque


चेक एक विशेष प्रकार का साध्य अभिलेख या पत्र है, जिसमें बैंकों को यह निर्देश दिया जाता है, कि चेक में लिखित धनराशि, चेक के लेखक के खाते से आदेशित व्यक्ति को भुगतान कर दिया जाए ।

चेक की परिभाषा :- Definition of Cheque in Hindi


विनिमय - साध्य अभिलेख की धारा 6 के अनुसार :-
"चेक एक विनिमय-विपत्र है, जो किसी बैंक पर लिखा जाता है तथा माँग पर भुगतान योग्य होता है । इसमें इलेक्ट्रॉनिक छवि या वह चेक जो इलेक्ट्रॉनिक रूप में है, वह भी शामिल है ।"

चेक के पक्षकार :- Party Related to Cheque in Hindi


चेक के निम्नलिखित पक्षकार होते हैं ।

1. लेखक :-लेखक वह व्यक्ति होता है, जो चेक को लिखने कार्य करता है । इसी के खाते से भुगतान होता है | इसे आहर्ता भी कहते हैं । 
2. आहार्यी ( बैंक ) :- जो चेक में लिखित धनराशि का भुगतान करता है, या जिसे लेखक के द्वारा चेक में लिखित धनराशि भुगतान करने का आदेश होता है ।
3. भुगतान प्राप्तकर्ता :- भुगतान प्राप्तकर्ता वह व्यक्ति होता है, जिसे चेक में लिखित धनराशि बैंक के द्वारा प्राप्त करने का अधिकार प्राप्त होता है | 

चेक की विशेषताएँ :- Characterstics of Cheque in Hindi

चेक की निम्न विशेषताएँ हैं ...

1. यह एक विनिमय-विपत्र है | 
2. यह माँग पर देय होता है | 
3. यह शर्तरहित होता है | 
4. इस पर लेखक का हस्ताक्षर होता है | 
5. चेक में लिखित धनराशि का भुगतान उसमें लिखित व्यक्ति को किया जाता है | 

चेक के प्रकार :- Types of Cheque in Hindi


चेक निम्न प्रकार के होते हैं । 
1. वाहक चेक (Bearer Cheque)  :- वाहक चेक वह चेक है, जिसको वहन करने वाले को इसका भुगतान प्राप्त होता है । अर्थात जो व्यक्ति बैंक के काउंटर पर चेक जमा करता है, उसी को इसका भुगतान प्राप्त होता है ।
2. आदेशित चेक (Order Cheque) :- आदेशित चेक वह चेक है, जिसका भुगतान चेक में आदेशित व्यक्ति को किया जाता है ।
3. रेखांकित चेक (Crossing Cheque) :- जब किसी चेक के ऊपर बाएँ कोनें में दो समांतार रेखाएँ खींच दी जाती हैं ,तो उसे रेखांकित चेक कहते हैं । यह चेक केवल आदेशित व्यक्ति को उसके कहते में बैंक के द्वारा भुगतान कर दिया जाता है ।

निष्कर्ष :- 
वर्तमान समय में चेक व्यापारिक कार्यों में बहुत प्रचलन में है । चेक के द्वारा व्यापारी धन सम्बन्धी लेन-देन बहुत ही सरल तरीके से कर लेते हैं ।

© ASHISH COMMERCE CLASSES
THANK YOU. 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.
Thank you !

Bottom Ad [Post Page]